एक दिन, एक सप्ताह, या एक महीना नहीं पूरा एक साल यानि 365 दिन..हो गए और पता ही नहीं चला। ये सिर्फ एक गणना नहीं है बल्कि बीता हुआ वक्त है। मेरे लिए तो यह अद्भुत पल हैं।
वो पल जो हमने देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी एवं क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से मशहूर शिमला में व्यतीत किए। आपको याद ही होगा कि आकाशवाणी भोपाल से तबादले के बाद 30 जून 2025 को संजीव ने शिमला में प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो का दायित्व संभाला था। हाल ही में 30 जून 2026 को हमने शानदार एक साल पूरा कर लिया।
हालांकि, एक वर्ष पूर्ण होने पर कुछ अचंभा भी हुआ । अचंभा इसलिए क्योंकि यहां आने से लेकर आज तक यहां का खुशनुमा मौसम, खिलखिलाते चेहरे और हमारे मित्रवत लोगों ने हमें कभी भी ये एहसास नहीं होने दिया कि हम किसी अनजान और पहाड़ी प्रदेश में है। यहां के अपनेपन में इतने जल्दी समय पंख लगा कर उड़ गया..पता ही नहीं चला।
वैसे, इसका श्रेय संजीव के सहकर्मियों को भी जाता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शिमला में जब तक हम रहें देव कृपा इसी तरह बनी रहे और वक्त इसी तरह पहाड़ी मिठास और अनूठे अहसास के साथ बीते।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें